आगरा के ताजमहल से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां ताजमहल आए एक पर्यटक परिवार ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी। ये परिवार बुजुर्ग के हाथ बांधकर, उन्हें गाड़ी में बंद कर ताजमहल में घूमने चला गया। गाड़ी के अंदर बुजुर्ग की हालत बिगड़ती चली गई। सही समय पर पार्किंग के गार्ड और अन्य कर्मचारियों की नजर पड़ गई जिनकी सूझबूझ से शीशे का लॉक तोड़कर बुजुर्ग को गाड़ी से बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेसुध बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#SamacharPlusOTT #agra #tajmahal
