यूपी के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने होम्योपैथी निदेशक प्रो. अरविंद वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन पर ट्रांसफर-पोस्टिंग में भारी अनियमितताओं और निजी लाभ के लिए सिफारिश करने का आरोप है। मंत्री ने सभी ट्रांसफर आदेश रद्द कर जांच के निर्देश दिए। ये कार्रवाई योगी सरकार की पारदर्शिता नीति के तहत की गई।
#SamacharPlusOTT #lucknow
