राज्य न्यूज़

इंडिगो फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, 191 यात्री थे सवार

by | Jul 17, 2025 | न्यूज़, राष्ट्रीय

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6271 को बुधवार रात 9:53 बजे तकनीकी खराबी के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में कुल 191 यात्री सवार थे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि उड़ान के दौरान विमान का एक इंजन फेल हो गया था, जिससे खतरे की स्थिति बन गई।

हालांकि इंडिगो एयरलाइंस ने इंजन फेल होने की बात की पुष्टि नहीं की है। एयरलाइन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी का पता चलते ही प्रोटोकॉल के अनुसार विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इंडिगो ने बताया कि विमान को दोबारा उड़ान में शामिल करने से पहले उसकी पूरी जांच की जाएगी ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। इस बीच, गोवा जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कंपनी ने एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की है, जो उन्हें मुंबई से गोवा पहुंचाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर से फ्लाइट सुरक्षा और तकनीकी जांच की गंभीरता को उजागर किया है। यात्रियों में हालांकि कुछ समय के लिए घबराहट का माहौल रहा, लेकिन पायलट और क्रू की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। एयरलाइन की तत्परता की भी सराहना की जा रही है, जिसने संकट की स्थिति को कुशलतापूर्वक संभाला।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म