जब से IPL 2025 खत्म हुआ है तब ही से बाजार में कई खिलाड़ियों के बारे में चर्चा हो रही जो अगले IPL के संस्करण में किसी नई टीम के साथ खेलते दिख सकते हैं| इसमें शुरू से ही RR के कप्तान संजू सैमसन का नाम सबसे ऊपर चल रहा है|कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि संजू अगले साल CSK की पीली जर्सी में बतौर विकेटकीपर और उप कप्तान के तौर पर खेलते दिख सकते हैं| हालांकि अभी दोनों ही टीमों की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है| इसी के साथ कई और रिपोर्ट्स भी बाजार में गर्म हो रही हैं तो आइए उन पर भी एक बार नजर मार लेते हैं|
- KKR के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर RCB में जा सकते हैं|
- ईशान किशन की घर वापसी हो सकती है और वे दोबारा MI के लिए खेलते दिख सकते हैं|
- PBKS ग्लेन मैक्सवेल को CSK या फिर GT से ट्रेड कर सकती है| इसकी प्रमुख वजह मैक्सवेल का खराब प्रदर्शन है|
- फिल साल्ट का RCB से वापसी KKR की तरफ टिकेट कट सकता है|
इनमें से किसी भी खिलाड़ी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई और ऐसी अफवाहें बाजार में रोज उड़ रही है|

