जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा प्रभावित हुई। बालटाल के रेलपथरी में बुधवार को भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुई जिसमें 8 तीर्थ यात्री घायल हो गए। राजस्थान की रहने वाली 55 वर्षीय सोना बाई को अचेत अवस्था में अपर रेलपथरी से बेस कैंप अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्राइन बोर्ड की टीमों ने एक्शन लेते हुए एहतियात के तौर पर इस रूट से यात्रियों को सुरक्षित निकालने में भूमिका निभाई, वहीं ट्रैक की मरम्मत का काम जारी है।
#SamacharPlusOTT #amarnathyatra #monsoon
