खन्दौली थाना क्षेत्र के खेड़िया गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। रोजाना हो रही बारिश के चलते गांव में बना एक कच्चा मकान गिर गया, जिसमें एक परिवार के चार लोग दब गए। घटना की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मकान गिरने की आवाज सुन कर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पीड़ितों को मलबे से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#SamacharPlusOTT #agra #monsoon
