उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस और कृषि विभाग ने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक खाद्य पेस्टिसाइड बनाने वाली फैक्ट्री में छापेमारी की है, जिसमें भारी मात्रा में नकली खाद पोटाश और पेस्टीसाइड बरामद हुआ है। जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने बताया कि ये नकली फर्टिलाइजर नमक और गेरु मिलाकर तैयार किया दा रहा था, जो पूरी तरह से फसलों के लिए नुकसानदायक है। इस मामले में फैक्ट्री मलिक सहित 5 से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
#SamacharPlusOTT #muzaffarnagar #raid
