राज्य न्यूज़

राजा मर्डर में मृतक के भाई विपिन ब्रोकर शिलोम जेम्स गहराई से जांच की मांग

by | Jul 13, 2025 | न्यूज़

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में 23 मई को उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनकी पत्नी सोनम को मुख्य आरोपी बनाया गया है, जिसे 9 जून को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, पुलिस अब तक दो बार सोनम से रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है, लेकिन हत्या की असली वजह का खुलासा नहीं हो सका है।

राजा के परिजन शिलॉन्ग पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट तो हैं, लेकिन उन्हें इस बात की कसक है कि अभी तक हत्या का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया कि सोनम जिस बिल्डिंग में ठहरी थी, उसका ब्रोकर और कॉन्ट्रेक्टर शिलोम जेम्स पूरी तरह से अन्य आरोपियों से मिला हुआ था। उन्होंने सवाल उठाया कि उसके पास इतनी संपत्ति और पैसे कहां से आए, इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए।

गौरतलब है कि राजा और सोनम 20 मई को हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए थे, लेकिन वहां 23 मई को उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने राजा का शव 2 जून को बरामद किया था। इसके बाद 9 जून को सोनम को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया था। फिलहाल वह जेल में बंद है। इस हत्याकांड को लेकर कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं, जिनका जवाब परिवार और समाज दोनों ही चाहते हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म