हरिद्वार में कांवड़ यात्रा से पहले बहादराबाद में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारी स्वप्न किशोर सिंह की अगुवाई में सुरक्षा अभियान चलाया गया और लाउडस्पीकर से यात्रियों को शांति और नियमों का पालन करने की अपील की गई। हरिद्वार पुलिस कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए अलर्ट है।
#SamacharPlusOTT #haridwar #kawadyatra
