मुजफ्फरनगर में कावड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीआईजी अभिषेक सिंह ने भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि 12 फुट चौड़ी और 10 फुट से ऊंची कावड़ को सीधे हाईवे बाईपास से निकाला जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक डायवर्जन भी किया जा रहा है ताकि आम जनता और कावड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
#SamacharPlusOTT #muzaffarnagar #kawadyatra
