देवरिया जिले के थाना खुखुन्दू पुलिस ने एक मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एक अभियुक्त को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, कारतूस, नकदी और पीली धातु की चेन बरामद की है। अभियुक्तों ने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
#SamacharPlusOTT #deoria #encounter
