हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। वहीं भूकंप का केंद्र धरती से 5 किलोमीटर की गहराई पर रहा। बता दें कि इस भूकंप का असर जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कुछ हिस्सों में महसूस किया गया। फिलहाल अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
#SamacharPlusOTT #himachal #earthquake
