बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं तालाब पानी से लबालब भरे हुए हैं। थाना सदर नगला लालजीत के पास तालाब में पांच बच्चे नहाने के लिए गए। नहाते समय एक बच्चा डूब गया बाकी बच्चे घबरा गए और भागने लगे। इसी बीच कुछ लोगों ने रोका और उनसे पूछा, तो बच्चों ने अपने साथी के डूबने की घटना बताई। आसपास के लोगों ने तालाब में डूबे बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। बच्चों की उम्र 10 साल के आसपास बताई जा रही है।
#SamacharPlusOTT #agra #death
