सितारगंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन की टीम ने चार बच्चों को सुरक्षित बचाया। बैगुल नदी में अचानक पानी बढ़ने से बच्चे दूसरी तरफ फंस गए थे। एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि मानसून की तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। एसडीआरएफ की मदद से बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस दौरान प्रशासन की संयुक्त टीम ने सक्रियता दिखाई।
#SamacharPlusOTT #sitarganj #uttarakhand
