August 11, 2026 | 9 : 18 AM

राज्य न्यूज़

PUBG की लत और प्रेम प्रसंग ने तोड़ा घर का रिश्ता, पत्नी ने दी खौफनाक धमकी

by | Jun 28, 2025 | न्यूज़

महोबा (उत्तर प्रदेश):
महोबा शहर के भटीपुरा मोहल्ले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की PUBG गेम की लत और प्रेम संबंध ने उसके वैवाहिक जीवन को संकट में डाल दिया। मामला इतना बिगड़ा कि महिला ने अपने पति को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

30 वर्षीय शीलू रैकवार, जो पेशे से हलवाई हैं और अपनी मिठाई की दुकान चलाते हैं, ने साल 2022 में बांदा जिले की मटौंध निवासी आराधना से शादी की थी। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद आराधना को मोबाइल गेम PUBG खेलने की आदत लग गई।

परिवार के अनुसार, आराधना गेम और एक युवक शिवम के प्रेम में इतनी डूब गई कि पति को रास्ते से हटाने की धमकी तक दे डाली। उसने कथित रूप से कहा कि अगर पति उसके रास्ते में आया तो वह उसे 55 टुकड़ों में काटकर ड्रम में भर देगी। इस धमकी से डरे शीलू ने मामले को संभालने की कोशिश की, लेकिन हाल ही में आराधना का प्रेमी शिवम करीब 900 किलोमीटर दूर लुधियाना से महोबा आ पहुंचा और घर में जमकर हंगामा किया।

अब यह मामला पुलिस के संज्ञान में है और जांच की प्रक्रिया चल रही है। परिजन व स्थानीय लोग इस पूरे घटनाक्रम से स्तब्ध हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म