राज्य न्यूज़

इंदौर: राजा हत्याकांड- बिल्डिंग मालिक समेत 3 आरोपियों को राज कुशवाह के आसने-सामने होगी पूछताछ

by | Jun 26, 2025 | न्यूज़

मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में 9 दिन तक इंदौर में रहने के बाद बुधवार, 25 जून को शिलॉन्ग लौट गई। पुलिस टीम के साथ बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर, ब्रोकर-कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार भी थे। इन सभी का सामना मुख्य आरोपियों विशाल चौहान और राज कुशवाह से कराया जाएगा।

जांच के दौरान पुलिस ने शिलोम जेम्स की निशानदेही पर इंदौर से एक काला बैग बरामद किया, जिसमें एक पिस्टल, दो मैगजीन, दो कारतूस और 50 हजार रुपये थे। यह बैग सोनम का था, जो राजा की हत्या के बाद शिलॉन्ग से लौटकर इंदौर आई थी और एक फ्लैट में रुकी थी।

इस फ्लैट का मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर है, जिसे 23 जून को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। यह फ्लैट करीब चार महीने पहले शिलोम जेम्स ने किराये पर लिया था और बलवीर यहां गार्ड व कारपेंटर का काम करता था। जब मीडिया में राजा की हत्या की खबरें आईं, तब शिलोम को पता चला कि सोनम उसी फ्लैट में ठहरी थी जिसे विशाल ने किराये पर लिया था। उसने यह जानकारी लोकेंद्र को दी।

इसके बाद लोकेंद्र ने फ्लैट की तलाशी ली और बैग हटाने की योजना बनाई। फिर वह इंदौर आया, बैग से पैसे और पिस्तौल निकालकर वापस चला गया। बाद में, लोकेंद्र के कहने पर शिलोम ने सोनम का बैग जला दिया। यह पूरी कार्रवाई अब पुलिस जांच का हिस्सा है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म