गोड्डा पुलिस ने मानव सेवा बैंक के नाम से लोगों को ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। महगामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि आरोपी नमित कुमार जायसवाल ने 2019-20 में महगामा में फर्जी बैंक खोला था।
नमित ने लोगों को अन्य बैंकों से ज्यादा ब्याज देने का लालच दिया। इस तरह उसने कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी की। इसके बाद वह फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ महगामा थाने में सात और गोड्डा नगर थाने में एक मामला दर्ज है।

