राजधानी रांची सहित पूरे राज्य के मौसम का तेवर बदला हुआ है। शनिवार दोपहर बाद से राज्य के कई जिलों में काले बादल छाए और तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान वज्रपात भी हुआ। राज्य के अलग-अलग हिस्से में वज्रपात की वजह से 8 लोगों की जान गई।
शनिवार सुबह से तेज गर्मी थी। बारिश होने से तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को राज्य के 20 जिलों में आंधी और बारिश हो सकती है।
इन जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश से झारखंड और बंगाल के रास्ते एक सर्कुलेशन बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। इस वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।