राज्य न्यूज़

राजस्थान: हाईकोर्ट का प्रसंज्ञान, सीडब्ल्यूसी में पद खाली, एसीएस और सचिव को नोटिस जारी

by | May 16, 2025 | राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस मनोज कुमार गर्ग ने प्रदेश में बाल अधिकार संरक्षण आयोग किशोर न्याय बोर्डों एवं बाल कल्याण समितियों के लंबे समय से रिक्त पदों के मामले में स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लिया है।

अपने आदेश में न्यायाधीश ने रजिस्ट्रार (न्यायिक) को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे इस याचिका को राजस्थान उच्च न्यायालय के नियम 385-क्यू के तहत मुख्य न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि इसे जनहित याचिका के रूप में पंजीकृत किया जा सके और उचित खंडपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जा सके। इसी क्रम में एडवोकेट अनिरूद्ध पुरोहित को कोर्ट की ओर से न्याय मित्र नियुक्त कर किशोर न्याय समिति एवं रजिस्ट्रार (वर्गीकरण-I), राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर और किशोर न्याय बाल सचिवालय, राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के नोडल अधिकारी को न्याय मित्र को उचित सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म