Bihar Weather: राजधानी व आसपास के इलाकों में गर्म पछुआ हवा के कारण लू जैसी स्थिति बनी हुई है और लोगों की हालात बहुत खराब है |शनिवार को दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज लगने लगी|इसी के साथ पटना का तापमान बढ़कर 41.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आपको बता दें कि बीते 10 दिनों में पटना का ये सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ|
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान नौ जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गापेालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, जमुई एवं बांका जिले में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना सहित सिवान, सारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा जिले में गर्म और आर्द्र दिन को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
15-16 मई के आसपास प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान गया व रोहतास में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई।

