बिहार के हाजीपुर से एक घटना ने रिश्तों को किया शर्मसार| घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गोवर्धन गांव की है जहां आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची बिदुपुर थाने की पुलिस मामले की जांच जुट गई हैं| बताया जा रहा है कि मृतक स्थानीय रामवृक्ष सिंह के 30 वर्षीय पुत्र प्रेम प्रकाश थे। मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रकाश निजी संगठन चलाते हैं। वह रुपये का कलेक्शन करके घर लौट रहे थे, इसी दौरान उसके भाई ने पैर में गोली मार दी।
घटना की जानकारी बिदुपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार को दी गई। पुलिस ने घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-महनार रोड को पानापुर के निकट जाम कर दिया|

