बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का पोता और पूर्व JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना अब जेल लाइब्रेरी में काम करेगा। रेप के मामले में दोषी ठहराए गए रेवन्ना को इस काम के बदले रोज 522 रुपए मजदूरी मिलेगी। यह रकम बेंगलुरु में मनरेगा मजदूरों की 370 रुपए दैनिक मजदूरी से भी ज्यादा है। जेल प्रशासन ने बताया कि रेवन्ना कैदियों को किताबें जारी करेगा और रिकॉर्ड संभालेगा। नियमों के मुताबिक, अगर वह हर महीने कम से कम 12 दिन काम करता है तो उसे तय मजदूरी दी जाएगी। गौरतलब है कि 2 अगस्त को स्पेशल कोर्ट ने उसे उम्रकैद और 11.50 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी, जिसमें से 11.25 लाख पीड़िता को दिए जाएंगे। लेकिन बड़ा सवाल है क्या एक रेपिस्ट को जेल में भी VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है, जबकि आम मजदूर आज भी हक के लिए तरसते हैं?
#SamacharPlusOTT #prajwalrevanna #rapist

