लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और प्रेम का प्रतीक है। रक्षाबंधन श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है, जो भारत की गुरु-शिष्य परंपरा से भी जुड़ा है। प्राचीन काल में श्रावण में यज्ञ के बाद यजमानों और शिष्यों को रक्षासूत्र बांधने की प्रथा थी। सीएम ने कहा कि यह त्योहार समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाता है।
#SamacharPlusOTT #cmyogi #lucknow #cmyogiadityanath #yogiadityanath #rakshabandhan #rakshabandhanspecial
