August 13, 2026 | 3 : 05 AM

राज्य न्यूज़

Nainital: नैनीताल में मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

by | Aug 9, 2025 | Shorts

सरोवर नगरी नैनीताल और उसके आसपास आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ने लग गया जिसके चलते मूसलाधार बारिश की बौछारें पड़ने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। यहाँ बताते चलें 7 अगस्त को मौसम सुहावना था। पर पर्यटक नदारद रहे. जिसके चलते नैनीताल के अधिकांश होटल, गेस्ट हाउस खाली हो चुके हैं बाजारों में रेस्टोरेंट में सनाटा छाया हुआ है. सुबह से ही नोका चालक, घोड़ा, टैक्सी चालकों व रोजमर्रा व्यापारी जो फड़ो में लगाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं उनको भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर बारिश पड़ने के वजह से पर्यटक भी पहाड़ो की ओर आने से कतरा रहे हैं. आज सुबह से ही आसमान में और पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ है जिसके कारण आमने सामने कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी भी कई ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं. बारिश के कारण यहाँ ठंड का प्रकोप जारी हो गया है.

#SamacharPlusOTT #nainital #monsoon #weather

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म