सारण में मंगलवार को एक 19 वर्षीय युवक ने थाना परिसर के वेटिंग रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना छपरा के परसा थाना परिसर में हुई है।
मृत युवक की पहचान फतेहपुर निवासी पिंटू कुमार सिंह के छोटे बेटे शुभम कुमार (19) के रूप में की गई है। शुभम के माता-पिता उसे सुधार के उद्देश्य से थाने लेकर आए थे, लेकिन कुछ ही घंटों में उसने सुसाइड कर लिया।

