राज्य न्यूज़

15 मई को बिहार आएंगे राहुल गांधी, जनसभा को करेंगे संबोधित

by | May 12, 2025 | पटना, बिहार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 15 मई को बिहार पहुंच रहे हैं। बिहार में पटना और दरभंगा दोनों जगहों पर उनका अलग-अलग कार्यक्रम तय किया गया है। राहुल गांधी पटना में दलित समाज के विचारक ज्योतिराव फुले पर बनी फिल्म ‘फुले’ देखेंगे।

इस दौरान सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों और दलित वर्ग के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी। कांग्रेस इस पहल को दलित वोट बैंक को साधने की रणनीति के तौर पर देख रही है। इससे पहले पार्टी ने राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे।

पटना के कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी दरभंगा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो जनता से सीधे संवाद करेंगे। इस जनसभा के जरिए राहुल गांधी राज्य की आम जनता से सीधे संवाद करेंगे और कांग्रेस पार्टी की चुनावी प्राथमिकताओं, मुद्दों और विजन को साझा करेंगे।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म