भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए त्रिकोणीय सीरीज पर कब्जा कर लिया है| 11 मई (रविवार) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 97 रनों से हराया|फाइनल में श्रीलंकाई टीम के लिए कप्तान चमारी अटापट्टू ने 66 गेंदों पर 51 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक सिक्स शामिल रहा| दूसरी तरफ सलामी बल्लेबाज और टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने 101 गेंदों पर 116 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और दो छक्के शामिल रहे| स्मृति मंधाना ने सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल (30 रन) के साथ मिलकर 89 गेंदों पर 70 रनों की ओपनिंग साझेदारी की| फिर मंधाना ने हरलीन देओल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 106 गेंदों पर 120 रन जोड़े. हरलीन ने 4 चौके की मदद से 56 गेंदों पर 47 रन बनाए|
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

