मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन में कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। बैठक में 30 प्रस्ताव रखे गए थे और मंत्रीमंडल ने सभी को स्वीकृति प्रदान कर दी। इस बैठक में लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे , उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन, बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास, अयोध्या में NSG हब और नौकरी से जुड़े अहम निर्णय लिए गए है। इसमें सबसे बड़ा फैसला जेपीएनआईसी को लेकर लिया गया है। जो अभी तक राजनीतिक मुद्दा बना हुआ था और सपा मुखिया अखिलेश यादव लगातार योगी सरकार पर हमला बोल रहे थे।
#SamacharPlusOTT #cmyogi #yogicabinet
