उत्तरकाशी के सकराली गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 134 पर बनी कल्वट ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बरसात के दौरान कल्वट से आने वाला पानी तीव्र ढाल की वजह से रौद्र रूप ले लेता है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। कलवट के नीचे बने मकानों में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं और किसानों की फसलें भी चौपट हो गई हैं। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मुआवजा और कलवट बंद करवाने की मांग की है।
#SamacharPlusOTT #uttarkashi #nationalhighway
