August 16, 2026 | 1 : 24 PM

राज्य न्यूज़

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत, पार्टी दफ्तर में मिला शव

by | Aug 16, 2026 | ट्रेंडिंग, बड़ी ख़बरें

रामपुरहाट: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत हो गई। उनका शव बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में मिला। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

आशीष बनर्जी रामपुरहाट के हट्टालापारा इलाके में रहते थे। उनका शव उनके कमरे के पास स्थित पार्टी कार्यालय में मिला। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पार्टी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

बीरभूम के पुलिस अधीक्षक विदित राज भुंदेश के मुताबिक, शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कथित तौर पर आशीष बनर्जी ने लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में होती थी गिनती

आशीष बनर्जी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में माना जाता था। वह टीएमसी के पुराने और अनुभवी नेताओं में शामिल थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा में डिप्टी स्पीकर की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ राज्य सरकार में शिक्षा और कृषि मंत्री के रूप में भी काम किया था।

आशीष बनर्जी करीब दो दशक तक पश्चिम बंगाल की राजनीति में सक्रिय रहे और रामपुरहाट तथा बीरभूम की राजनीति में उनका प्रभाव माना जाता था। वह रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रह चुके थे।

2026 के विधानसभा चुनाव में मिली थी हार

2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आशीष बनर्जी को रामपुरहाट सीट पर भाजपा उम्मीदवार ध्रुब साहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव के कुछ समय बाद उन्होंने टीएमसी की बीरभूम जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वह पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर काम करते रहेंगे।

2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को राज्य में बड़ी कामयाबी मिली थी और करीब 15 साल से सत्ता में रही टीएमसी को सरकार से बाहर होना पड़ा। चुनाव नतीजों के बाद टीएमसी के कई विधायक और सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं।

आशीष बनर्जी की मौत से टीएमसी और पश्चिम बंगाल की राजनीति में शोक की लहर है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म