उधम सिंह नगर के खटीमा विकासखंड में दो ग्राम पंचायतों की आधी आबादी वोट देने से वंचित रह गई है, ग्राम मुंडली और उम्रखुर्द के सैकड़ों मतदाताओं को नगर पालिका में तो शामिल किया गया, लेकिन उन्हें मताधिकार नहीं मिला, न नगर निकाय चुनाव में वोट दिया, न अब पंचायत चुनाव में दे सकेंगे। ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और विकास कार्यों के लिए भी असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, प्रशासन और सरकार की चुप्पी से ग्रामीण खुद को भारत का नागरिक तक नहीं मान पा रहे हैं।
#SamacharPlusOTT #udhamsinghnagar #uttrakhand
