August 18, 2026 | 3 : 56 PM

राज्य न्यूज़

‘सनम तेरी कसम ‘ के हीरो ने ठुराई ये बड़ी फिल्म!

by | May 10, 2025 | न्यूज़

सनम तेरी कसम के मुख्य हीरो हर्षवर्धन राणे ने फिल्म में इंदर का रोल निभाया था और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने सारु का रोल निभाया था| अब निर्माताओं ने इसके सीक्वल की घोषणा कर दी है लेकिन हर्षवर्धन ने भारत-पाक विवाद और देश प्रेम दिखाते हुए एक फैसला लिया है|उन्होंने कहा कि अगर निर्माता उसी कलाकारों के साथ आगे बढ़ते हैं तो वे फिल्म के सीक्वल में काम नहीं करना नहीं चाहते|

 शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हर्षवर्धन ने लिखा, ‘हालांकि मैं बहुत खुश और आभारी हूं, लेकिन जैसी स्थिति है और मेरे देश के बारे में की गई गलत टिप्पणियों को पढ़ने के बाद, मैंने सम्मानपूर्वक सनम तेरी कसम भाग 2 का हिस्सा बनने से इनकार करने का फैसला किया है, अगर पिछली कास्ट को दोहराने की कोई संभावना है।’ उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के खिलाफ मावरा होकेन के बयान का जिक्र भी किया। बता दें कि पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य आतंकी संगठनों को मुंहतोड़ जवाब देना है। हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने ऑपरेशन सिंदूर की निंदा की थी, इसे पाकिस्तान पर भारत का ‘कायरतापूर्ण हमला’ कहा था। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा था, ‘पाकिस्तान पर भारत के कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करती हूं। निर्दोष नागरिकों ने अपनी जान गंवाई है। अल्लाह हम सबकी रक्षा करे, सद्बुद्धि आए। या अल्लाह हो या हाफिजो #पाकिस्तानजिंदाबाद।’

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म