वाराणसी में सावन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जहां श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अभेद किले जैसा इंतजाम किया गया है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी, जबकि हेलिकॉप्टर से विशेष दिनों पर पहरा रहेगा। आरएएफ, पीएसी, और स्पेशल कमांडो की तैनाती सुनिश्चित की गई है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मिलकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं।
#SamacharPlusOTT #varanasi #sawan
