भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने पर अमेरिका खफा है और उसने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया है| अब इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की इस साल भारत आने की संभावना है|गुरुवार को मॉस्को में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति पुतिन साल के अंत तक भारत की यात्रा पर आएंगे। रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने पहले अजीत डोभाल के हवाले से बताया था कि राष्ट्रपति पुतिन अगस्त के अंत में भारत की यात्रा करेंगे। हालांकि, बाद में खबर को संशोधित करते हुए एजेंसी ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन 2025 के अंत में भारत आने का कार्यक्रम बना सकते हैं।
Ghaziabad: पालतू कुत्तों ने युवती पर किया हमला
राजनगर एक्सटेंशन की KW Srishti सोसायटी में पालतू कुत्तों ने युवती पर हमला किया। इस घटना का CCTV फूटेज भी सामने आया है। इस घटना के बाद से महिला दहशत में है। अब महिला ने एक वीडियो जारी कर पुलिस और प्रशासन से मदद मांगी है। उसका...