बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रायबरेली से श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना हो चुका है। श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर व मिठाईयां खिलाकर रवाना किया जा रहा है। दर्ज़नो की संख्या में ढोल नगाड़े के साथ भक्तों को अमरनाथ भेजा गया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इस बार भक्तों की संख्या में कमी दिख रही है। शहर के चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर में भक्त गण इक्ट्ठा हुए थे जिसके बाद वहीं से उन्हें बाबा के दर्शन के लिए रवाना कर दिया गया।
#SamacharPlusOTT #raebareli #babaamarnath
