रायबरेली के राजघाट क्षेत्र में प्रस्तावित आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति पार्क में उनकी प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमेठी के सांसद के. एल. शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन सम्पन्न कराया। करीब 27 वर्षों से चल रहे इस आंदोलन को अब ऐतिहासिक दिशा मिल गई है। स्मृति स्थल पर हिंदी साहित्य के महान पुरोधा आचार्य द्विवेदी की 10 फीट ऊंची प्रतिमा जनसहयोग से स्थापित की जाएगी। यह स्थल हिंदी भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सांसद के. एल. शर्मा ने कहा कि यह स्मृति स्थल हिंदी साहित्य और संस्कृति के गौरव को पुनः स्थापित करने का एक सशक्त प्रयास है।
#SamacharPlusOTT #raebareli #bhoomipoojan
