राज्य न्यूज़

Prayagraj: मथुरा शाही ईदगाह पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

by | Jul 5, 2025 | Shorts

इलाहाबाद हाईकोर्ट से एक बड़ा फैसला सामने आया है। अदालत ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में हिंदू पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया है। हिंदू पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर शाही ईदगाह को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग की थी। इस मामले में 23 मई को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था जिसके बाद आज हिंदू पक्ष की याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। आपको बता दें कि जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की सिंगल बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही थी। फिलहाल, उनकी तरफ से सुनवाई की अगली तारीख दी गई है। अब 2 अगस्त 2025 को अगली सुनवाई होगी। इस फैसले के बाद मुस्लिम पक्ष के लिए राहत मानी जा रही है।

#SamacharPlusOTT #allahbadhighcourt #mathuraeidgah

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म