राज्य न्यूज़

Politics: साध्वी प्राची ने एच टी हसन को दिया करारा जवाब

by | Jul 4, 2025 | Shorts

मुज़फ्फरनगर कांवड़ यात्रा शुरू होने में बस अब चंद ही दिन शेष हैं। कांवड़ यात्रा की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कडे़ निर्देश दिए की कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले खाद्यय पदार्थ की दुकानों पर बड़े बड़े अक्षरों में दुकानदार का नाम लिखा होना चाहिए। जिसके बाद मुज़फ्फरनगर में स्वामी यशवीर महाराज ने भी कई टीमें बनाकर होटल ढाबो पर लिखें नाम और मालिक की पहचान के लिए चैकिंग अभियान चलाया। स्वामी की टीम पर होटल के एक कर्मचारी द्वारा पेंट उतारकर धर्म की पहचान करने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद इस पूरे मामले में सियासत गर्मा गई और सपा के पूर्व सांसद एच टी हसन ने इस घटना को आतंकी घटना से जोड़ते हुए आतंकी घटना जैसा करार दिया। वहीं विहिप नेत्री साध्वी प्राची ने एचटी हसन को आड़े हाथों लेते हुए जमकर खरी खोटी सुनाई। साध्वी ने इस पहचान अभियान को सही करार दिया और एचटीहसन के बयान पर निशाना साधते हुए कहा की एचटी हसन को तमीज नहीं है उसे ये नहीं पता की आतंकवादी की परिभाषा क्या होती है।

#SamacharPlusOTT #sadhviprachi #sthasan

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म