प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर्स डे और सीए डे पर डाक्टरों और सीए को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, डॉक्टर दिवस पर सभी मेहनती डॉक्टरों को शुभकामनाएं। हमारे डॉक्टरों ने अपने कौशल और परिश्रम से एक अलग पहचान बनाई है। उनकी करुणा की भावना भी उतनी ही सराहनीय है। वे वास्तव में स्वास्थ्य के रक्षक और मानवता के स्तंभ हैं। भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सशक्त बनाने में उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय है।
#SamacharPlusOTT #doctorday #caday
