दिल्ली के लाजपत नगर इलाके से जैसे ही डबल मर्डर की खबर सामने आई, इलाके में सनसनी फैल गई. घर में घुसकर मां-बेटे को मारने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा कि मां और बेटे की चाकू मारकर हत्या की गई है. ये घटना देर रात में हुई. पुलिस डबल मर्डर मामले की जांच में शुरू कर दी है. मामले में हत्या का आरोप घर के नौकर पर लगा है. बताया जा रहा कि महिला के डांटने से नौकर गुस्से में था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
#SamacharPlusOTT #doublemurdercase #lajpatnagar
