उत्तर प्रदेश के मुजफ्परनगर से एक हैरतंगेज घटना सामने आई है जहां एक युवक फर्जी पुलिसकर्मी बनकर, अपना नाम बदलकर महिलाओं को शादी का झांसा देता था, उनसे यौन शोषण करता था साथ ही उनसे लाखों रुपये और घहनों की लूट करता था। मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एक महिला कुछ दिन पहले अपने साथ हुई धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाने आई थी तो पुलिस ने मामले की छानबीन की। आरोपी भागने की फिरात में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताज में आरोपी ने अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं। आरोपी के पास से पुलिस की वर्दी भी बरामत हुई है।
#samacharplusott #muzaffarnagar #fakepolice
