मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने मजदूरों को बड़ी मुश्किल से मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया. घायलों को मेरठ के हायर सेंटर में रेफर किया गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
#SamacharPlusOTT #muzaffarnagar #upnews
