मुनस्यारी के रिलकोट में एक बड़ा हादसा टल गया जब खिलांच जाने वाली गरारी टूट गई और उसमें सवार 4 लोग लगभग 200 मीटर बहते हुए नदी किनारे पहुंचकर बाल-बाल बच गए। गरारी में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गरारी में पहले से ही दिक्कत बताई जा रही थी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
#SamacharPlusOTT #munsyari #accident
