राज्य न्यूज़

Mahoba: आसमान से गिरी बिजली, 4 बच्चे झुलसे

by | Jul 5, 2025 | Shorts

महोबा में आकाशीय बिजली गिरने से 4 मासूम बच्चे झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने एक मासूम को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन मासूमों का इलाज जारी है। सभी बच्चे झोपड़ियों में बाहर खेल रहे थे तभी ये हादसा हो गया। घटना कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास की है जहां पर बेलदार जाति के लोग झोपड़िया बनाकर रहते हैं। आज तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से 9 वर्षीय सोनम, 8 वर्षीय शायरा, 12 वर्षीय शबनम और 8 वर्षीय घुसे गंभीर रूप से झुलस गए। 2 बच्चों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया और 2 बच्चे का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ में चल रहा है। एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचे दोनों मासूमों में से 1 बच्चे को डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज जारी है। आकाशीय बिजली से मासूम की मौत की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

#SamacharPlusOTT #mahoba #lightning

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म