राज्य न्यूज़

लखनऊ के आम महोत्सव में लूट, CM योगी रहे मौजूद, वीडियो हुआ वायरल

by | Jul 7, 2025 | उत्तर प्रदेश, लखनऊ

लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में 4 से 6 जुलाई तक आयोजित आम महोत्सव का समापन जिस तहजीब और मिठास के साथ होना चाहिए था, वह अफरातफरी और भगदड़ में बदल गया। महोत्सव के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण की सूचना को कुछ लोगों ने ‘आम वितरण’ समझ लिया। इस भ्रम में बड़ी संख्या में लोग थैले, पॉलिथीन और झोले लेकर पहुंच गए।

समापन समारोह के दौरान जब दर्शकों की भीड़ आम के स्टॉलों तक पहुंची, तो वहां मौजूद आमों को लूटने की होड़ मच गई। लोग जिसे जो भी आम हाथ लगा, झट से उठाकर अपने झोलों में भरने लगे। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आयोजकों को स्टॉल खाली करवाने पड़े।

तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में आम की मिठास, उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक छटा और सेलिब्रिटीज की मौजूदगी ने लोगों को आकर्षित किया था। लेकिन अंतिम दिन का दृश्य इस उत्सव की गरिमा के विपरीत रहा। कार्यक्रम की समाप्ति के दौरान जो अव्यवस्था फैली, वह लखनऊ की तहजीब और मेहमाननवाजी की छवि को धूमिल कर गई।

इस घटनाक्रम ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि कहीं सूचना के गलत संप्रेषण और लोगों की मानसिकता ने इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों की साख को नुकसान तो नहीं पहुंचाया? आयोजकों को अब भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए बेहतर प्रबंधन और स्पष्ट संवाद पर ध्यान देना होगा, ताकि इस तरह की स्थिति दोबारा न हो।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म