योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन को हरी झंडी दे दी है। इस मिशन के तहत अगले एक साल में 25,000 से 30,000 युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि कुल 1 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार मिलेगा। खास बात यह कि अब भर्ती में तृतीय पक्ष एजेंसियों की भूमिका खत्म होगी, जिससे युवाओं की सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है। यह कदम राज्य में बढ़ती बेरोजगारी की चुनौती से निपटने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
#SamacharPlusOTT #lucknow #cmyogi
