राज्य न्यूज़

कोहली के बचाव में आए उनके भाई ,राहुल वैद्य को दिया करारा जवाब

by | May 9, 2025 | न्यूज़

पिछले कुछ दिनों से राहुल वैद्य लगातार विराट कोहली के खिलाफ कोई न कोई पोस्ट शेयर कर रहे हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले विराट और उनके फैंस को ‘जोकर’ तक कह दिया था। लगातार कोहली की हंसी उड़ा रहे राहुल वैद्य की हरकतों का करारा जवाब देने खुद कोहली के भाई विकास कोहली बीच मैदान में आ गए हैं|भारतीय बल्लेबाज कोहली के भाई ने इंस्टाग्राम के दूसरे माइक्रोब्लॉगिंग एप ‘थ्रेड’ पर राहुल वैद्य को लताड़ लगाते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। विकास कोहली ने सिंगर के गानों और उनके करियर पर सवाल उठाते हुए लिखा, “बच्चे अगर आप इतनी मेहनत अपनी सिंगिंग पर कर ले, तो शायद अपनी मेहनत से फेमस हो जाएं। बता दें कि बीते दिन भी राहुल वैद्य ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें ये खबर थी कि तीन फैंस ने विराट कोहली के कटआउट के सामने एक बकरी की बलि दी, जिसे शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा, “जो जोकर है वह हमेशा जोकर ही रहता है। ये बहुत ही मेसअप है”। इसके साथ ही पोस्ट को उन्होंने हैशटैग देते हुए लिखा, दो कौड़ी के जोकर्स”। 

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म