हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर कार्रवाई की है। मंगलौर में तीन दर्जन से ज्यादा डीजे सिस्टम उतरवाए गए, जो मानक से ऊपर साउंड और नियमों की अनदेखी कर रहे थे। पुलिस ने डीजे मालिकों को सख्त चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने पर डीजे सीज और गाड़ी जब्त होगी। पुलिस का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करना है।
#SamacharPlusOTT #kanwaryatra #haridwar
