फजलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोविंदपुरी रेलवे लाइन के पास शाहिद पिच्चा गैंग के शातिर अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। अपराधियों ने पुलिस को देखकर उन पर फायरिंग शुरु कर दी थी। मुठभेड़ में 2 बदमाश जीशान कुरैशी और फैजल घायल हो गए। दोनों बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#SamacharPlusOTT #kanpur #police
