उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रहस्यमयी कीड़े से दहशत का माहौल है। ये मामला अलीगढ़ के गांव भकरौला का है जहां एक कीड़े ने गांव वालों को डराया हुआ। ये कीड़ा लोगों को काटते ही गायब हो जाता है। अब तक गांव के 22 लोगों को अपना शिकार बना चुका है जिससे एक महिला की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायल लोगों का कहना है कि यह कीड़ा काटते ही अदृश्य हो जाता है, किसी को दिखाई नहीं देता, काटने के तुरंत बाद तेज जलन, सूजन और चक्कर आने लगते हैं, ये शुरुआती लक्षण अभी तक सामने आए हैं।
#SamacharPlusOTT #insectbite #aligarh
